महिन्द्र सिंह धोनी के बारे में

महेंद्र सिंह धोनी : "कैप्टन कुल"
क्रिकेटर



परिचय :

जब भी क्रिकेट की बात हो तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम इतिहास के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपरों में लिया जाएगा। इन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में T20 वर्ल्ड कप, 2011 में विश्वकप तथा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीत पाई थी।

                       इनका जन्म 7 जुलाई 1981 को वर्तमान के झारखंड राज्य की राजधानी रांची में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह तथा माता का श्रीमती देवीकी देवी है, इनके एक बहन है जिसका नाम जयंती तथा एक भाई है जिसका नाम नरेंद्र सिंह, इनके पिता सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं।

                                       इनके पत्नी का नाम साक्षी सिंह धोनी है जोकि देहरादून से तालुकात रखती है, और वे होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुकी है। इनकी एक बेटी है जिसका नाम जीवा है इन दोनों की मुलाकात पहली बार एक होटल में हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और 2010 में दोनों ने शादी कर ली।

कैरियर :




उन्होंने ने अपनी कैरियर की शुरुआत फुटबॉल में गोलकीपर की तौर पर की लेकिन 1992 में एक स्कूली मैच के दौरान उनके टीम को विकेटकीपर की जरूरत थी तब धोनी ने पहली बार क्रिकेट में विकेट कीपिंग की और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
                      स्कूल के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने जिला स्तरीय क्रिकेट कमांडो क्लब के तरफ से खेलने लगा। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर है बिहार रणजी टीम में हुआ। और उसमें भी धोनी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस बीच धोनी की नौकरी रेलवे में बताओ टिटी के तौर पर हुआ। उन्होंने पश्चिम बंगाल के खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर 3 साल नौकरी की साथ ही साथ खड़कपुर स्टेडियम में क्रिकेट भी खेलते थे।

                                     इसक बाद धोनी का सिलेक्शन रेलवे की टीम में हुआ 2001 से 2003 तक रेलवे के लिए क्रिकेट खेले। वहां बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उनका सिलेक्शन भारत ए टीम में केन्या तथा जिम्बाब्वे  दौरे के लिए हुआ वहां उन्होंने विकेट कीपिंग में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैच में 362 रन जड़ें।
      
                          धोनी के शानदार प्रदर्शन के बाद 2004 में पहली बार टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली।

अंतर्राष्ट्रीय कैरियर :

                 महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली की कप्तानी में 2004 में पहली बार बंग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुआत की लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बिना कोई गेंद खेलें रन आउट हो गए। इसी वर्ष पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाजी लाइन अप के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 123 गेंद में 148 रन की पारी खेली जो की उनकी क्रिकेट कैरियर का टर्निंग प्वाइंट था और इन्हें गेम चेंजर के रूप में भी जाना जाने लगा

         पूरे वनडे कैरियर में 350 मैच के 297 पारी में लगभग 50 की औसत से 10773 रन बनाए जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है वनडे में उच्चम स्कोर 183 (श्रीलंका के खिलाफ 2005 में जयपुर ) है।


Image download by gettyimage




     2005 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट कैरियर की शुरुआत की महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट कैरियर के 90 मैच 144 पारी में 38 के औसत से 4876 रन बनाए। टेस्ट में उच्चम स्कोर 224 (बतौर भारतीय कप्तान और विकेटकिपर बड़ी पारी ) रन आस्ट्रेलिया के चेन्नई में 2013 में जड़ें। 
 
             T20 की शुरुआत 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया। T20 कैरियर  के 98 मैच 85 पारी में लगभग 37 के औसत से 1617 रन बनाए। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है T20 में इनका हाईएस्ट स्कोर 56 रन है जो इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में बनाया था।

पुरुष्कर तथा उपाधि :

धोनी को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री 2009 तथा तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पदम भूषण 2018 में मिला।

महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में भारतीय प्रादेशिक सेना ने मानक लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया।





कुछ मुख्य बातें:

  •                  इन्होंने अपनी कप्तानी में है भारत को 2007 के T20 वर्ल्ड कप, 2011 के वर्ल्ड कप तथा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताया। ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान बने तथा 50 ओवर के वर्ल्ड कप जिताने वाले भारत के दूसरे ( पहला कपिल देव ) कप्तान बने भारत के दूसरे कप्तान बने।

  • महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2 बार 2010 तथा 2016 में एशिया कप में अपनी कप्तानी में जीतवाए।

  •  उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में मेलबर्न में खेली।

  • महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में खेला था।
  •  
  • आखरी T20 मैच 2019 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ M. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला था।

  • धोनी ने कप्तान के तौर पर 332 मैचों इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी जिसमें 200, 60 test तथा 72 टीम ट्वेंटी-20 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 11207 रन बनाए तथा 11 शतक और 71 अर्धशतक जड़े।

  • आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग के तरफ से कप्तानी की है तथा तीन बार आईपीएल ट्रॉफी ( 2009 2010 तथा 2018 ) में जितवाया।

  • IPL में 204 मैचों के 182 पारी मे 40 के औसत से 4632 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 313 चौके तथा 216 छक्के लगाये IPL में सर्वाधिक स्कोर 84 रन है धोनी ने ज्यादा समय IPL में कप्तानी ही किये।

  • महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1586 चौके तथा 559 छक्के जड़े जिसमें टेस्ट में 78, वनडे में 229 तथा टी20 में है 52 छक्के लगाये।

  • महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2 ( 2008 तथा 2009 ) बार लगातार दो बार चुने गए।

  • महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत पहली बार 2008 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया।

  • धोनी ने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी थी उस मैच में उसने 79 गेंद में 91 की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

  • धोनी अपने साथियों के बीच "माही" और दुनिया उन्हे "कैप्टन कुल" के नाम से जानती है।

  • महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिए।

  • दोस्तों आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो लाइक शेयर तथा कमेंट सेक्शन में कमेंट करें।

  • English पढ़ने के लिए क्लिक करें